कपूर परिवार में हुई मलाइका की एंट्री, अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा एक साथ आए नजर, संजय कपूर ने दिया ये हिंट


कपूर परिवार में हुई मलाइका की एंट्री, अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा एक साथ आए नजर,  संजय कपूर ने दिया ये हिंट


अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा को न्यू ईयर पार्टी में एक साथ देखा गया। दोनों के अफेयर की खबरें पिछले कई दिनों से चर्चा में है।


malaika and arjun love story
Malaika Arora, Arjun Kapoor, Sanjay Kapoor, Mahip Kapoor

बॉलीवुड एक्‍ट्रेस मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर के अफेयर की खबरें बीते कुछ समय से सुर्खियों में है। हालांकि,  दोनों ने कभी भी अपने रिश्ते को लेकर कुछ कहा नहीं है। पिछले कुछ वक्त से दोनों को अक्सर एक साथ देखा जा रहा है। न्यू ईयर पार्टी भी दोनों ने साथ ही एन्जॉय की, कुछ तस्वीरें सामने आई हैं।




दोनों संजय कपूर के घर पार्टी के लिए पहुंचे थे। दोनों यहां हाथों में हाथ डाले नजर आए, इस दौरान मलाइका ने शिमरी आउटफिट पहना हुआ था। एक्ट्रेस इस ड्रेस में बेहद ही खूबसूरत लग रही थी।संजय कपूर, अर्जुन कपूर के चाचा हैं। इसे कपूर परिवार में मलाइका अरोड़ा की एंट्री के तौर पर भी देखा जा रहा है। पार्टी के बाद संजय कपूर ने एक अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक फोटो शेयर की है।


Arjun Kapoor and Malaika Arora love story
Arjun Kapoor and Malaika Arora


फोटो में अर्जुन कपूर, मलाइका अरोड़ा, संजय कपूर, महीप कपूर और करण जौहर एक साथ नजर आ रहे हैं। संजय ने फोटो के कैप्शन में लिखा- 'फैमिली'


Arjun Kapoor and Malaika Arora marriage
Arjun Kapoor and Malaika Arora


हाल ही में करण जौहर के चैट शो कॉफी विद करण में अर्जुन कपूर ने ये स्वीकार किया कि वो रिलेशनशिप में हैं, लेकिन उन्होंने ये नहीं बताया कि वो किसके साथ रिलेशन में हैं।


Arjun Kapoor and Malaika Arora news in hindi
Arjun Kapoor and Malaika Arora


बता दें कि 'इंडियाज गॉट टैलेंट'  के मंच पर भी दोनों की स्पेशल केमिस्ट्री देखने को मिली। अर्जुन कपूर यहां अपनी फिल्म 'नमस्ते इंग्लैंड'  को प्रमोट करने आए थे मलाइका अरोड़ा इस शो की जज हैं। लेकिन जब दोनों मंच की ओर बढ़ रहे थे तो एक दूसरे का हाथ थामे हुए थे।




दोस्तों आपको यह जानकारी कैसी लगी और आप इन दोनों के बारे में क्या सोचते हैं, क्या इन्हे शादी करनी चाहिए अपनी राय अवश्य कमेंट बॉक्स में दें धन्यवाद

Share this: